दूसरे दिन भी शिक्षकों ने दिखायी एकजुटता, आर-पार की लड़ाई के मूड में है संघ


जौनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद विभाग द्वारा बीते 8 जुलाई से शिक्षकों के डिजिटल उपस्थिति का आदेश था लेकिन जनपद में यह आदेश पूर्णतः हवा—हवाई साबित हो रहा है। पहले दिन विभाग ने मात्र 3 प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति का दावा किया, वहीं दूसरे दिन यानी मंगलवार को यह संख्या उससे भी कम बताई जा रही है। सनद रहे कि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में जनपद के समस्त परिषद शिक्षकों ने डिजिटल उपस्थिति के प्रथम दिन से ही बहिष्कार की घोषणा की है। अमित सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा तानाशाही फरमान के तहत 8 जुलाई से डिजिटल उपस्थिति (डिजिटल अटेंडेंस) आदेश का उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर प्रांतीय नेतृत्व के आंदोलन के आह्वान के क्रम में पूरी मजबूती के साथ डिजिटल उपस्थिति का पूर्ण बहिष्कार कर रहा है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त आन्दोलन के इस क्रम में हम काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जारी रखते हुये 11 जुलाई को इस आदेश के विरोध में शिक्षकों की भारी संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।


  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान