धर्मापुर पशु चिकित्सालय के अनावासीय भवन निर्माण के लिये 59 लाख स्वीकृत


धर्मापुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्थानीय ब्लॉक परिसर में स्थित पशु चिकित्सालय के अनावासीय भवन निर्माण हेतु 59 लाख रुपए स्वीकृत किए जाने का पत्र प्राप्त होने से विभाग में हर्ष व्याप्त रहा। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सालय के अनावासीय भवन निर्माण हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में अनुदान संख्या 15 के अंतर्गत पशुपालन पर पूंजीगत परिव्यय 101 पशु चिकित्सा सेवाएं तथा पशु स्वास्थ्य 8, पशु चिकित्सालय्यों का निर्माण आरआईडीएफ 24 वृहद निर्माण कार्य में प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष आरआईडीएफ 30 में नाबार्ड द्वारा पशु चिकित्सालयों के अनावासीय भावनाओं के निर्माण हेतु प्रथम किस्त के रूप में शासन द्वारा 59 लाख रुपए स्वीकृत होने का पत्र प्राप्त हुआ है। बता दें कि भवन निर्माण के लिए जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने भी लगभग डेढ़ माह पूर्व शासन को पत्र लिखकर मांग किया था।

  • Related Posts

    गर्मी का कहर जारी, जनजीवन बेहाल

    विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान, आपूर्ति व्यवस्था पर उठे सवाल जौनपुर- जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है,…

    Continue reading
    पतौरा गांव में दबंगों का कहर: महिला से मारपीट, वीडियो वायरल

    जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के पतौरा गांव में दबंगों द्वारा महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी का कहर जारी, जनजीवन बेहाल

    पतौरा गांव में दबंगों का कहर: महिला से मारपीट, वीडियो वायरल

    उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू

    खरीफ 2026: जौनपुर में किसानों को मुफ्त बीज मिनी किट व अनुदान पर बीज उपलब्ध

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हेतु आवश्यक सूचना

    सरसरा गांव में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रखी नींव