उच्च न्यायालय ने लगाया 25 हजार रूपये का जुर्माना


जौनपुर। जिला मुख्यालय से सटे जूनियर हाईस्कूल सादीपुर विकास खण्ड सिरकोनी के पट्टे के विरूद्ध एवं विद्यालय को राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा दिये गये प्रतिकर भुगतान मामले में उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने विपक्षी पर जुर्माना का आदेश दे दिया। प्रबन्धक डा. उदय प्रताप सिंह द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर को आदेश दिया गया है कि रविन्द्र सिंह नामक एक व्यक्ति द्वारा उपरोक्त विद्यालय के प्रबन्धक के खिलाफ बिना मतलब का रिट न्यायालय में दाखिल करता रहता है जबकि बाद में नॉट प्रेस करके न्यायालय में हाजिर नहीं होता है। ऐसे में न्यायालय ने इसको गम्भीरता से लेते हुये रविन्द्र सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ 25 हजार रूपये का जुर्माना लगा दिया है। साथ ही एक माह के अन्दर जमा जुर्माना राशि जमा करवाने के लिये जिलाधिकारी जौनपुर को भी आदेश दिया है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न