जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

जौनपुर। वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा को उन्हीं के कर्मचारियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉलिटिक्निक चौराहे के निकट उस समय पीट दिया जब वह दवा लेकर घर वापस जा रहें थें। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि डॉक्टर सुरेश कुमार कन्नौजिया निवासी हुसैनाबाद थाना लाइन बाजार जो कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा में तैनात हैं। कुछ दिन पूर्व राजीव कुमार सिंह पुत्र अज्ञात निवासी चुनार जनपद मिर्जापुर व रूपेश कुमार सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी पीपरी जनपद अमेठी तथा हरिओम वर्मा पुत्र अज्ञात की कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत निदेशक प्रसार को कार्यवाही हेतू लिखा गया था। उसी रंजिश को लेकर तीनों और एक व्यक्ति ने बीते 14 अगस्त की शाम लगभग 7 बजे जब डॉक्टर सुरेश कुमार कन्नौजिया नईगंज से एक डॉक्टर के यहां से अपनी दवा लेकर स्कूटी से घर लौट रहें थें। पॉलिटिक्निक चौराहे के पास स्थ्ति तीनों लोग के एक अज्ञात व्यक्ति के साथ खड़े हुए थें। सभी इनको रोकर स्कूटी से गिरा दिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने पीटने लगें। हमलावरों ने इनकी स्कूटी को भी डंडे से तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। चारों हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देकर चलें गयें। घायल वैज्ञानिक एवं डॉक्टर सुरेश कुमार कन्नौजिया द्वारा लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मारपीट, जान मारने की धमकी व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला दर्ज कर लिया। फिल्हाल पुलिस मामला दर्ज कर लेकिन अब तक किसी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जैसा कि इन दिनों में देखा गया है कि कोतवाली पुलिस गंभीर मामलों एफआईआर दर्ज तो कर रही है लेकिन हमलावरों की गिरफ्तारी करने में ठोस कदम नहीं उठा रही है जिसके कारण शहरी इलाके में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ रहा है।

Related Posts

जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

जौनपुर–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित *“मिशन शक्ति फेज-5”* अभियान के…

Continue reading
जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

जौनपुर 24 अगस्त – जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में गोवंश संरक्षण,…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

जौनपुर पुलिस का बड़ा अभियान: 88 अभियुक्त गिरफ्तार, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई 6 वांछित और 82 NBW वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप

16.47 लाख लाभार्थियों की ई-केवाईसी बाकी, डीएम ने जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश

शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार