जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

डीएम ने ड्राईविंग ट्रेनिंग सेंटर का किया औचक निरीक्षण ,इस दौरान अवधेश कुमार एवं शिवपूजन पटेल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वकील के द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि ली गई है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित को निर्देशित किया कि इस तरह से आम जनता से अवैध रूप से पैसे लेने वालो के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रशिक्षणार्थियों से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की धनराशि न ली जाए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि भविष्य में निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि लिए जाने अथवा इस प्रकार की अन्य शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं नियमानुसार संचालित की जाए।इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ट्रेनिंग ट्रैक का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रेनिंग ट्रैक की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण केंद्र में आने वाले प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा प्रशिक्षण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशिक्षण केंद्र का संचालन निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए।

  • Related Posts

    जौनपुर-20वीं पुण्यतिथि विशेष: मान्यवर कांशीराम सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त कर बहुजन समाज को गुलामी के जीवन से निकलना है

    आज बहुजन आंदोलन के प्रणेता, BAMCEF, DS-4 और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि है। 15 मार्च 1934 को पंजाब…

    Continue reading
    जौनपुर – दुर्गा पूजा एवं आगामी त्योहारों को लेकर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न, तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश

    जौनपुर 08 अक्टूबर – जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक देर सायं आयोजित हुई, जिसमें…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-20वीं पुण्यतिथि विशेष: मान्यवर कांशीराम सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त कर बहुजन समाज को गुलामी के जीवन से निकलना है

    जौनपुर -चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान मे अवरोध से पेंशनर्स का इलाज प्रभावित स्वास्थ्य खतरे मे-

    जौनपुर – दुर्गा पूजा एवं आगामी त्योहारों को लेकर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न, तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक

    जौनपुर -एसएसपी के कड़े निर्देशन में थाना खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित तथा 25000/रू0 के इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार