नपं कचगांव चेयरमैन का एक वर्ष का कार्यकाल हुआ पूर्ण


कचगांव, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत के अध्यक्ष फिरोज अहमद खान का 26 मई को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया जिस पर वार्ड गोल कोठी के लोगो ने चेयरमैन को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दिया। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कचगांव के प्रथम चेयरमैन फिरोज अहमद खान का 26 मई को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया। इसी के तहत नगर पंचायत के वार्ड गोल कोठी के कई लोगों ने उनसे मिलकर उनके एक वर्ष के कार्यकाल पर उन्हें बधाई दिया। इस दौरान वार्ड गोल कोठी में मौजूद चेयरमैन फिरोज अहमद खान ने कहा कि इस एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने प्रत्येक वार्डों में एक समान से कई विकास कार्य करवाए हैं।
चेयरमैन के प्रस्ताव पर प्रत्येक वार्डों में कई पक्की नालियां, इंटरलॉकिंग मार्ग, सीसी रोड, सोलर लाइट की व्यवस्था तथा नए ट्रांसफार्मर मंगवाए गए हैं। हर रोज साफ सफाई की भी व्यवस्था लगातार जारी है। आगे भी ऐसे ही विकास कार्य एक समान रूप से करवाया जाएगा। क्षेत्र के इकबाल, शमीम अहमद, सुनील विश्वकर्मा, अरविंद प्रजापति, इजलाश यादव, आलोक मौर्या आदि ने चेयरमैन फिरोज अहमद खान को पुष्प गुच्छ देकर कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दिया।
005

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां