भाजपा को राष्ट्रहित मे कायस्थ समाज करे मतदान, लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिह की मौजूदगी उनके पक्ष मे मतदान करने का हुआ निर्णय-राकेश श्रीवास्तव ,जिलाध्यक्ष

जौनपुर—  कायस्थ समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के आवास मियांपुर में हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने पर मुहर लगी। इस बैठक में खुद भजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह मौजूद थे। 

आज 24मई शुक्रवार को अपरान्ह करीब 3 बजे कायस्थ समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एकत्रित हुए , सभी ने एक स्वर में राष्ट्रहित देश हित सर्वोपरि को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृपा शंकर सिंह को वोट करने पर सहमति बनी।
 जिला अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि वोट देना हमारा अधिकार है लेकिन सबसे पहले राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है ऐसे में राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए सभी कायस्थ वर्ग से निवेदन  कि सभी लोग राष्ट्रहित को ध्यान रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए कमल के फूल पर वोट देकर देश को सशक्त बनाने में उनका सहयोग करें। 
इस मौके पर भाजपा उम्मीदवार कृपा शंकर सिंह ने कहा कि आप सभी सुबह सबसे पहले मतदान करें अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुबह मतदान करें उसके बाद जलपान करें साथ ही अपने आसपास के लोगों और परिवार के लोगों भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें  एक मत से देश की दिशा और दशा तय होती है। 
इस मौके पर कायस्थ समाज के संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, दयाशंकर निगम, दयाल शरण श्रीवास्तव , राजेश श्रीवास्तव “बच्चा”  संजय अस्थाना,  चंद्र मोहन श्रीवास्तव ,शशि श्रीवास्तव गुड्डू ,श्याम रतन श्रीवास्तव, राजेश वेस्टिज, दिनेश श्रीवास्तव विकास भवन , मनीष श्रीवास्तव ,दीपक श्रीवास्तव(विश्व प्रकाश श्रीवास्तव), राजेश श्रीवास्तव, अमित निगम, पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ,संदीप श्रीवास्तव ,राजेश किशोर श्रीवास्तव ,शिवम श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव सिपाह, शरद श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में कायस्थ  समाज के लोग उपस्थित रहे। 

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न