नारी सशक्तिकरण की मिसाल थीं अहिल्याबाई होल्कर – कविता पटेल

अहिल्याबाई का जीवन त्याग व तपस्या का प्रतीक- कृपाशंकर

मुंगराबादशाहपुर। विकासखण्ड परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति व नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत शनिवार को संगोष्ठी ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।अहिल्याबाई के जीवन पर लोगों अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रयागराज कविता पटेल,पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह, पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दुबे,ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू,जिला महामंत्री सुशील मिश्रा व पुष्पा शुक्ला आदि ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष कविता पटेल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की मिसाल थीं।

अहिल्याबाई का जीवन न केवल नारी शक्ति के लिए प्रेरणा है, बल्कि उनके नेतृत्व और न्यायप्रियता के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह व मुख्य वक्ता ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन त्याग व तपस्या का प्रतीक था। उनके द्वारा स्थापित की गई न्याय प्राणी की मिशालें आज भी दी जाती है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनके सम्मान के लिए कार्य किया।

पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दुबे ने कहा कि बालिका शिक्षा व महिला उत्थान के लिए वह भारत की एक प्रेरणा है इसी से प्रभावित होकर हमारी पार्टी नारी शक्ति अधिनियम का कानून लेकर आई है।

अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर एक अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थीं उनकी न्यायप्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया।

वक्ताओं में जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, पुष्पा शुक्ला,पंकज सिंह,राज पटेल व सन्तोष गुप्ता आदि ने कहा कि महान वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर त्याग और न्याय की प्रतिमूर्ति थी।

पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है।इस अवसर पर प्रधान चंद्रेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल, संतोष गुप्ता, सुरेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र पांडे, आदर्श शुक्ला, मनोज तिवारी, धर्म सिंह, प्रधान भूपेंद्र सिंह, काजल सिंह, विनीत सिंह, मृत्युंजय मिश्रा, अरविंद तिवारी, दिनेश दुबे , अजय सरोज, प्रबुद्ध दुबे, पवन मिश्रा व संदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान