नीलगाय को बचाने में कार पलटी,चार घायल

जफराबाद जौनपुर

क्षेत्र के हौज गांव के पास हाइवे पर बुधवार को अपराह्न एक नीलगाय बचाने मे कार पलट गयी।कार में सवार चार लोग घायल हो गए।उनके साथ मौजूद कुछ माह की मासूम एक दम सुरक्षित बच गयी।
जलालपुर क्षेत्र के कोर्री गांव निवासी अजय सिंह की पत्नी नीतू सरोज तथा उनकी पुत्रियां अन्नू सिंह,सेजल सिंह तथा अन्नू की चार माह की मासूम के साथ कार से जौनपुर की तरफ जा रही थी।कार को उनका चालक बबलू चला रहा था।कार हौज टोलप्लाज़ा के आगे पहुंची।तभी राजमार्ग पर कार के सामने एक नीलगाय आ गयी।चालक नीलगाय को बचाने के चक्कर मे हाइवे से लगभग 15 फीट नीचे गड्ढे में चली गयी।कार में सवार तीनो महिलाओं तथा चालक को चोटें आईं।संयोगवश कोई गम्भीर रूप से घायल नही हुआ।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल तत्काल मौके पर पहुंच गए।उन्होंने घायलों को उपचार के लिए हौज ट्रामा सेंटर भिजवाया।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान