न्यायालय ने बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष के कैद व 53 हजार अर्थ दण्ड से किया दण्डित


*जौनपुर-जनपद* अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो) उमेश कुमार की अदालत ने 10 वर्ष पूर्व घर से बहला फुसलाकर 8 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक कुकर्म करने के आरोपी युवक को 20 वर्ष के सश्रम कारावास व 53000 रूपए अर्थदंड से दंडित किया


अभियोजन कथानक के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अभियोग पंजीकृत करवाया कि 26 मई 2015 की शाम 6:00 बजे उसका 08 वर्षीय भतीजा रोते हुए रास्ते में मिला और बताया की रोहित पुत्र श्रीकांत निवासी ग्राम करमही थाना जफराबाद ने उसे बहला-फुसलाकर टॉफी, आइसक्रीम दिलाने के बहाने अपनी 04 पहिया वाहन में बैठाकर एकांत में ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर व किसी के बताने पर जान से मारने की धमकी दिया,बालक को रक्तस्राव हो रहा था।


जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश उपाध्याय, कमलेश राय व रमेश पाल के द्वारा परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने पाक्सो व भा० दं० वि० की धारा 377 के अंतर्गत आरोपी रोहित को दोष सिद्ध पाते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास व 53हजार अर्थदंड से दंडित किया।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह