30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जा रहा है कुष्ठ जागरूकता अभियान

संदेशों से जनपद में कुष्ठ के प्रति जागरूकता की अलख जगा रहे प्रधान

देर न करें, लक्षण दिखने पर इलाज शुरू करा देने पर बच जाएंगे विकलांगता से : सीएमओ

जौनपुर 05 फरवरी 2025 (सू0वि0)- जनपद में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते गांवों में प्रधान जागरूकता संदेश पढ़ रहे हैं जिससे समाज में कुष्ठ के प्रति जागरूकता आए और कुष्ठ के प्रति गलत धारणा पर रोक लग सके। इसके साथ ही कठपुतली शो के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है।


सीएमओ डॉ0 लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस संदेश के माध्यम से यह बताने की कोशिश हो रही है कि कुष्ठ एक आम बीमारी है जो कि बैक्टीरिया के कारण होती है। इसकी शुरुआत में त्वचा पर सफेद दाग होता है जिसमें सुन्नपन होता है। इसमें खुजली या दर्द नहीं होता है। शुरुआती दौर में ही यदि इलाज करा दिया जाए तो इसके दुष्परिणाम और विकलांगता से बचा जा सकता है। यह दवा से बिल्कुल ठीक हो जाने वाली बीमारी है। यह कोई अभिशाप, पाप या बुरे कर्म का नतीजा नहीं है।

न ही जन्मजात या वंशानुगत बीमारी है। इसकी दवा सभी सरकारी अस्पतालों में नि: शुल्क उपलब्ध है। कुष्ठ रोगी भी समाज के अंग हैं। उनसे भेदभाव करना उचित नहीं है। जो लोग कुष्ठ रोग से प्रभावित हो जाते हैं या विकलांग हो जाते हैं। उनका भी शासन द्वारा नैनी और अयोध्या में नि: शुल्क इलाज करवाया जाता है। इतना ही नहीं उन्हें आठ हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी साथ में दी जाती है।


जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ0 प्रभात कुमार ने बताया कि अभियान के तहत ही धर्मापुर, करंजाकला सहित सभी ब्लाकों के गांवों में प्रधान, आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी के सहयोग से यह संदेश पढ़ कर जागरूकता फैला रहे हैं। इस समय जनपद में 116 कुष्ठ रोगी उपचाराधीन हैं।

इनमें से ज्यादातर एमबी (मल्टी बेसिलियरी) के रोगी हैं। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि लोग देर हो जाने पर डाक्टर से सम्पर्क करते हैं। शुरुआती लक्षण नजर अंदाज कर देते हैं। एमबी के मामलों में विकलांगता होने की संभावना बढ़ जाती है। अतः लोगों से अपील है कि शुरुआती दौर में ही जांच करा लें तो विकलांगता से बच जाएंगे। यह छुआछूत के कारण होने वाली बीमारी नहीं है। सफेद दाग कुष्ठ रोग नहीं है।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह