परीक्षाओं व आगामी पर्वों को लेकर जौनपुर में धारा 163 लागू

जौनपुर, 02 मई 2026 (सू0वि0)। जिला मजिस्ट्रेट दिनेश चन्द्र ने जनपद में विभिन्न विभागों एवं विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित परीक्षाओं तथा आगामी पर्वों को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू कर दी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि 01 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 09 मई को लोकनायक महाराणा प्रताप जयंती, 27 व 28 मई को ईद-उल-जुहा (बकरीद) तथा 25 व 26 मई को मोहर्रम जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे। इन अवसरों पर जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराने तथा असामाजिक एवं अवांछनीय तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अंतर्गत धारा 163 लागू की गई है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह निषेधाज्ञा तात्कालिक प्रभाव से लागू होगी और इसके उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    2027 विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेगी कांग्रेस : नदीम जावेद

    भाजपा पर साधा निशाना, प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप जौनपुर-पूर्व सदर विधायक नदीम जावेद ने मंगलवार को अपने आवास सुख्खीपुर, जौनपुर…

    Continue reading
    मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु बैठक आयोजित

    जौनपुर – जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को देर सायं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेगी कांग्रेस : नदीम जावेद

    मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु बैठक आयोजित

    खेत बचाओ अभियान/विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषक जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    मेक इन इंडिया अभियान के तहत देश में उत्पादन बढ़ा है, जिससे रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं : ए के शर्मा

    मेक इन इंडिया अभियान के तहत देश में उत्पादन बढ़ा है, जिससे रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं : ए के शर्मा