पर्यावरण संरक्षण में नैनो मटेरियल का बड़ा योगदान- डॉ. अभिषेक

पर्यावरण संरक्षण में नैनो मटेरियल का बड़ा योगदान- डॉ. अभिषेक

आर्मेनिया के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक के विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन

विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा व्याख्यान का हुआ आयोजन

जौनपुर. येरेवन स्टेट यूनिवर्सिटी, आर्मेनिया के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक सिंह ने “गेहूँ को बढ़ाने के लिए नैनोकण-आधारित रणनीतियाँ, लवणता तनाव के प्रति सहनशीलता: अंकुरण से कटाई ” विषय पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को व्याख्यान दिया. यह विशेष व्याख्यान विज्ञान संकाय के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा संकाय भवन के कांफ्रेंस हाल में आयोजित किया गया था

कुलपति प्रो. वंदना सिंह से डॉ. अभिषेक ने शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने शोध एवं अन्य गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की. विशेष व्याख्यान में डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में नैनो मटेरियल का बड़ा योगदान है.

नैनो मैटेरियल पौधों को सूखे और उसर भूमि में बढ़ने में मदद करते है जिससे पौधों और फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होती है. इसके साथ ही मिट्टी के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है.

संकायाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश शर्मा ने डॉ. अभिषेक सिंह का स्वागत किया और कहा कि जौनपुर जनपद के रहने वाले डॉ अभिषेक आर्मेनिया में वैज्ञानिक बनकर जनपद का मान बढ़ाया है.

कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुधीर कुमार उपाध्याय ने किया. इस अवसर ऋषि श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, इशानी भारती समेत शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.

  • Related Posts

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading

    You Missed

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन