पाठशाला लाइब्रेरी का शुभारंभ, आईएएस अभिषेक सिंह ने किया फीता काटकर उद्घाटन


जौनपुर। शहर के ईसापुर मोहल्ले में स्थित पाठशाला लाइब्रेरी का शुभारंभ आईएएस अभिषेक सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएएस अभिषेक सिंह ने कहा कि शिक्षा और करियर के क्षेत्र में किया गया निवेश सबसे श्रेष्ठ होता है। उन्होंने कहा कि पैसे कमाने के कई साधन उपलब्ध हैं, लेकिन यदि कोई व्यक्ति ऐसा कार्य करता है जिससे समाज का भविष्य संवरता हो और लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिले, तो वह अत्यंत सराहनीय है। ऐसे प्रयास करने वालों को मैं हाथ जोड़कर नमन करता हूं।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ऋतुराज सिंह छोटू ने कहा कि वर्तमान समय में लाइब्रेरी का शुभारंभ होना एक बहुत ही अच्छी पहल है। इससे आसपास के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें यहीं एक सकारात्मक व अनुकूल अध्ययन वातावरण उपलब्ध होगा।
उन्होंने पाठशाला लाइब्रेरी के संचालक सौरभ चक्रवर्ती को इस पहल के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षाविद् मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा जनपद के हनुमान घाट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।

    जौनपुर -एडीजी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा , साढ़े 9 घंटे बाद दर्ज हुई छात्र पर प्राणघातक हमले की एफआईआर

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो