पेड़ों और मानव का रिश्ता अनादि काल से है: कृपाशंकर सिंह


महाराणा प्रताप पार्क में वृहद रूप से हुआ पौधरोपण
जौनपुर। शहर के कलीचाबाद तिराहे पर स्थित महाराणा प्रताप पार्क में वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार मॉदड़, पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, भाजपा मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ने सामूहिक रूप से पौधों का रोपण किया।

दर्जनों फलदार और छायादार वृक्षांे को लगाया गया। कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शहीदों के नाम पर उक्त कार्यक्रम राजूपत सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया था। कृपाशंकर सिंह ने कहाकि पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पर्यावरण और मानव का रिश्ता अनादि काल से है। वृक्षों से संपूर्ण मानव जाति को हमेशा लाभ मिला है। वहीं जिलाधिकारी ने कहाकि ज्यादा से ज्यादा पौधों का रोपण करना और उसकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। वहीं मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने कहाकि धरती का श्रृंगार बिना पेड़ पौधों के अधूरा है। हम सबको अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिये। इस मौके पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम, प्रदीप सिंह सफायर, रविन्द्र प्रताप सिंह, डा. नवाब, रत्नाकर सिंह, शशिकांत सिंह, शशि सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अतीज सिंह, डा. विकास सिंह, विनय सिंह, रजनीश सिंह, राहुल सिंह,अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार सर्वेश सिंह, डीएफओ मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान