प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला व जूनियर बालिका हैण्डबाल तथा महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन


जौनपुर -क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उ0प्र0 एवं उ0प्र0 हैण्डबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 29 दिसम्बर, 2024 तक बाराबंकी  में तथा प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन 03 से 06 जनवरी, 2025 तक झांसी में किया जा रहा है।
                  उक्त के क्रम में जनपद जौनपुर की सीनियर महिला हैण्डबाल व जूनियर बालिका हैण्डबाल खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 21 दिसम्बर 2024 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सीनियर महिला हैण्डबाल खिलाड़ी ही 23 दिसम्बर, 2024 को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डॉ0 भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में प्रातः 9.00 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगी। मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा, मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उक्त के अतिरिक्त जूनियर बालिका हैण्डबाल खिलाड़ियों का मण्डलीय चयन परीक्षण 24 दिसम्बर 2024 को प्रातः 9 बजे से लालपुर स्टेडियम, वाराणसी में किया जायेगा। जूनियर बालिका हैण्डबाल के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जनवरी 2005 या उसके बाद की होनी चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं।
               महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु राष्ट्रीय एवं ’प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह के अन्तर्गत प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 दिसम्बर, 2024 तक जौनपुर में’ किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक महिला खिलाड़ियों का जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स 21 दिसम्बर 2024 इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स 23 दिसम्बर 2024 को डॉ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा, वाराणसी में पूर्वान्ह 10 बजे से किया जायेगा। प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों की उम्र 25 वर्ष से कम होना आवश्यक है। चयन परीक्षण में इच्छुक प्रतिभागी महिला खिलाड़ी को अपने साथ मूल आयु प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान