प्राकृतिक खेती के लिये 6875 कृषको का बना 55 क्लस्टर

जौनपुर 22 मई, 2025 (सू0वि0)- उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडे ने अवगत कराया है कि कृषि विभाग, जौनपुर गोमती नदी के किनारो के ग्रामों के कृषकों को प्राकृतिक खेती से जोड़ कर उनकी आय बढ़ाने एवं नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी में जुट गया है।
नेशनल मिशन फॉर नेचुरल फार्मिंग के लिये कृषि विभाग द्वारा खरीफ सत्र से अभियान के तहत 10 विकास खण्डों में 6875 कृषको का 55 क्लस्टर तैयार किया गया है। उन्हे प्रशिक्षण एवं संसाधन विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति के सफल कियान्यवन के लिये नेचुरल फार्मिंग के इनपुट के उत्पाद एवं आपूर्ति हेतु जैव इनपुट संसाधन केन्द्र (बी०आर०सी०) का चयन जिला स्तरीय गठित कमेटी द्वारा किया जायेगा।
जिसके लिये इच्छुक जैव इनपुट संसाधन केन्द्र (बी०आर०सी०) अपना आवेदन दिनांक 05 जून तक उप कृषि निदेशक कार्यालय, जौनपुर को उपलब्ध कराये, ताकि जिला स्तरीय निगरानी समिति द्वारा बी०आर०सी० का चयन कराकर क्लस्टर में शामिल कृषको को प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराते हुये मिशन मोड में प्राकृतिक खेती का कियान्वयन कराया जा सकें।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां