बाइक के सामने नीलगाय आने से असंतुलित होकर गिरे सवार दम्पत्ति


बाइक पर बैठे 3 वर्षीय मासूम की हुई मौत
धर्मापुर, जौनपुर। जौनपुर-आरा मार्ग पर दुधौरा गांव के पास हुई एक घटना में बाइक पर सवार दंपत्ति के आगे अचानक नीलगाय आने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना में बाइक पर बैठे 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के कोहरौली निवासी विजय राजभर सोमवार की रात लगभग 9 बजे अपनी पत्नी इंदा देवी तथा पुत्र वंश (3) को बैठकर अपनी ससुराल गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पचेवरा गांव जा रहा था। वंश बाइक पर आगे बैठा था। जौनपुर-आरा मार्ग पर दुधौरा गांव के पास अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई। हड़बड़ी में ब्रेक लगाने की वजह से बाइक सड़क पर ही पलट गई। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल जौनपुर भिजवाया जहां वंश राजभर को देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना में इंदा देवी का पैर टूट गया। वहीं बाइक चला रहा विजय राजभर बाल-बाल बच गया। रात में ही उपनिरीक्षक रामलाल पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
004

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान