मछलीशहर पड़ाव हादसे में हुए 3 मौत के मामले मे लापरवाह दो अफसर सस्पेंड, मृतकों के परिजनों को 7.50- 7.50 लाख की सहायता

Oplus_131072

,
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि 25 अगस्त की शाम मछलीशहर पड़ाव के पास हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया। अतिवृष्टि और जलजमाव के बीच विद्युत पोल में आई करेंट की चपेट में आने से तीन लोगों की असमय मौत हो गई।
उन्होने कहा की इस ह्रदय विदारक हादसे के बाद से ही जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ राहत व बचाव कार्य में जुटा रहा। 01 व्यक्ति का शव मौके से ही बरामद कर लिया गया था जबकि शेष दो शवों को एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की अथक मेहनत के बाद कल निकाला जा सका।
मृतकों का पोस्टमार्टम संपन्न कराकर आवश्यक कार्यवाही की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि “जनहानि जैसी घटनाओं में जिम्मेदारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।” इस प्रकरण की जांच हेतु त्रिस्तरीय समिति गठित की गई थी, जिसकी रिपोर्ट में विद्युत विभाग के अवर अभियंता तथा नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता की घोर लापरवाही उजागर हुई। दोनों अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति सक्षम अधिकारी को भेज दी गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता (एससी) को निर्देशित किया गया है कि 24 घंटे के भीतर मृतकों के परिजनों को नियमानुसार 7.50- 7.50 लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग समय से समय पर मिले। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से नकारा अन्य अधिकारियो मे हड़कंप मच गई है ।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां