महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर -डॉ अंजना सिंह


जौनपुर – शहर की पुरानी बाजार स्थित मोहल्ले में “रिद्धि लेडीज ब्यूटी पार्लर” का भव्य उद्घाटन डॉ अंजना सिंह प्रदेश अध्यक्ष हिंदू भगवा वाहिनी (असि.प्रोफेसर) के द्वारा फीता काटकर हुआ ! बताया गया की ब्यूटी पार्लर में मसाज’ हेयर कटिँग, मेहंदी, दुल्हन सज्जा और महिलाओं को प्रशिक्षण आदि का काम किया जाएगा ! डॉ अंजना सिंह ने कहा कि महिलाएं आज आत्मनिर्भर बन रही है !उन्होंने कहा कि छोटी जगह पर इस तरह का प्रतिष्ठान खुल जाने से यहां की महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा’ उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी ! ब्यूटी पार्लर की संचालिका ब्यूटी विश्वकर्मा ने कहां की ग्राहकों की सेवा उनका एकमात्र उद्देश्य है, और हमारे प्रतिष्ठान पर महिलाओं को ब्यूटीशियन सामग्री सस्ती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा !इस मौके पर बबली मौर्य, सरिता विश्वकर्मा, निर्मला मौर्य, शशिकला मौर्य, रिंकी विश्वकर्मा, विद्या विश्वकर्मा, पिंकी विश्वकर्मा, सुमन मौर्य, चंदन सेठ, रमेश सिंह, शैलेंद्र सिंह और राघव विश्वकर्मा आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे!!

  • Related Posts

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading

    You Missed

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन