महिलाओं अपने ऊपर होने बाले अत्याचार को तुरंत बताये:- एसपी

मिशनशक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम महिलाओं को दी गयी अहम जानकारियां
जफराबाद।- अपने ऊपर या किसी अन्य महिला के उपर होने वाले अत्याचार व प्रताड़ना को तत्काल सरकार द्वारा जारी ननम्बरों पर दें।मातृ शक्ति के सहयोग के बगैर समाज में कोई सम्पूर्ण विकास नही कर सकता।यह बातें बुधवार को क्षेत्र के नाथुपुर गांव के पंचायत भवन पर आयोजित मिशन शक्ति के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने कही।


उन्होंने मौजूद महिलाओं से कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के लिए कई हेल्पलाइन नम्बर जारी किये गए हैं।इन नम्बरो पर उनका नाम पता बिना उनकी इच्छा के सार्वजनिक नही होता है।महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल शिकायत करे।पुलिस तुरंत कार्यवाही करेगी।कार्यक्रम में सीओ प्रतिमा वर्मा ने महिलाओं को सरकार द्वारा जारी नम्बरों 1090,1076,112,102,108 व सहित अन्य के बारे में विस्तृत ढंग से बताया। उनके मिंलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दिया।।कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय नाथुपुर की छत्राओ ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में अपने विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम में एसपी सिटी अरविन्द वर्मा तथा एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह,थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव आदि भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुचिता सिंह तथा संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने किया।इस मौके पर चौकी प्रभारी मनोज कुमार राय,,रत्नेश सोनकर (ग्राम पंचायत सचिव) विनय सिंह संजय सिंह अरविंद सिंह विद्यालय का स्टॉप व अन्य सम्भ्रात लोग तथा गांव की महिलाएं व बालिकायें मौजूद रही।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां