माफिया व समाजवादी पार्टी का चोली दामन का सम्बन्ध, इन्हे समाप्त करके ही लेगे दम-सीएम,योगी आदित्य नाथ

जौनपुर – माफिया व समाजवादी पार्टी का सम्बन्ध चोली दामन का रहा है,गरीबों के खून को चूसने वाले माफियाओं को खत्म करके ही रहेंगे । उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौनपुर – लोकसभा क्षेत्र- 73 के विधान सभा शाहगंज स्थित नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज पट्टीनरेंद्रपुर के प्रांगण में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही ।  उन्होंने कहा कि जौनपुर की इत्र की सुगंध इमरती की मिठास के साथ जौनपुर के लोग जहां भी हैं वहां मिठास ही पैदा करते हैं इसलिए भाजपा लोकसभा चुनाव में कृपा शंकर सिंह को प्रत्याशी के रुप में उतारा है । आपका जाना पहचाना चेहरा है और इनकी पहुंच भी बहुत ऊपर तक है और जौनपुर को मुंबई जैसा चमका देने के लिए ही इन्हें जौनपुर से प्रत्याशी बनाया गया है ।
जैसे विधान सभा चुनाव में शाहगंज से ऐसा मोटा विधायक दिए हैं जो प्रदेश सरकार से विकास कार्य तो करवाता ही है और केंद्र सरकार से भी विकास की गाथा लिख रहा है आज शाहगंज में एनेथाल प्लांट लग रहा है जिससे हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी ।
प्रदेश सरकार के हमारे सहयोगी गिरीश चंद्र यादव ,बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने मेरे पास आये और बोले की हमारे यहां मेडिकल कॉलेज का कार्य जल्द पूर्ण हो जाए मैंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए धन की कमी नहीं आने पाएगी और मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो गया है। 
सपा बसपा की सरकारों में बेटी व्यापारी किसान सुरक्षित नहीं थे और सरकार माफिया आतंकवादियों के पास नतमस्तक थी और आज यूपी में अब दंगा कर्फ्यू नहीं होता है दंगा कर्फ्यू करने वाले का राम नाम सत्य हो गया उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष कहते हुए कहा कि जब सपा बसपा कांग्रेस इंडी गठबंधन के रूप में एक होते हैं तो देश के लिए ठीक नहीं होता है जब उनकी सरकारें संयुक्त रूप से थी तो अयोध्या वाराणसी लखनऊ कचहरी जैसे आतंकवादी घटनाएं होती थी और सपा पार्टी के गुंडे गरीबों के अनाज खा जाते थे और अब औरंगजेब की आत्मा कब्र में जा चुकी है, उसे वापस बाहर नहीं आने देगी । कांग्रेस की सरकार जहां है वहां पिछड़ी जातियों के आरक्षण कोटे में सेंध लगाकर उनका हक छीनकर मुसलमान को दे रहे है लेकिन बीजेपी मुस्लिम होने के नाते किसी को आरक्षण नहीं देने देगी ।
इस दौरान सभा को प्रदेश सरकार के युवा खेल कूद कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ,शाहगंज विधायक रमेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह, आर एन त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ,पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर ,भाजपा नेता विजय  सिंह, पूर्व चेयरमैन शाहगंज ओमप्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल,  जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने भी संबोधित किया ,संचालन सुनील तिवारी ने किया।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान