मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से वंचित पात्र परिवार 30 जुलाई 2026 तक आवेदन करें


जौनपु-परियोजना निदेशक के के पाण्डेय के द्वारा जनपद के ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले समस्त निवासियों को अवगत कराया गया है कि जनपद स्तर से विशेष अभियान संचालित करने के पश्चात जनपद के सभी विकासखंड/ग्राम सभा में निवास करने वाले आवासविहीन दिव्यांगजन, निराश्रित महिला (ऐसी महिलाएं जिनके पति की मृत्यु हो गई है और जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है, मुसहर वर्ग, एसिड अटैक से पीड़ित आवासहीन निवासी (जिन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया है, दैवी आपदा अंतर्गत प्रभावित परिवार (जिन्हें संबंधित तहसील द्वारा वर्षा/आगजनी आदि में घर ध्वस्त हो जाने के कारण तहसील द्वारा विगत तीन वर्ष में रू 4000/-रूपये का गृह अनुदान उपलब्ध कराया गया है) परिवारों को आवास से मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत अच्छादित किया जा चुका है। यदि अभी भी कोई उपर्युक्त संदर्भित पात्रता पूर्ण कर रहा (ग्रामीण अंचल में निवास करने वाला) परिवार शेष रह गया हो, तो संबंधित को अवगत कराया है कि अपने विकासखंड में खंड विकास अधिकारी को इस संबंध में 30 जुलाई 2026 तक प्रार्थना पत्र उपलब्ध करवाने का कष्ट करें।
यदि विकासखंड द्वारा नियमानुसार समुचित कार्यवाही नहीं की जा रही है, तो इस संबंध में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जौनपुर के मोबाइल नंबर 9454465260 पर संचालित व्हाट्सएप पर पूर्ण विवरण खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराया गया प्रार्थना पत्र, मोबाइल नंबर व आवास के फोटोग्राफ के साथ उपलब्ध करवाने का कष्ट करें।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न