विश्व आईवीएफ दिवस की पूर्व संध्या पर आशीर्वाद हॉस्पिटल में मना ‘खुशियों का उत्सव’

आईवीएफ नि:संतान दंपतियों के लिए नई उम्मीद है: डॉ अंजु

जौनपुर-विश्व आईवीएफ दिवस की पूर्व संध्या पर पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर में जागरूकता एवं उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफल आईवीएफ दंपतियों ने अपने बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां मनाईं और मातृत्व-पितृत्व का अनुभव साझा किया। इस दौरान बांझपन के प्रति जागरूकता फैलाने, आधुनिक आईवीएफ तकनीकों की जानकारी देने और उपचार संबंधी भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब आईवीएफ उपचार से संतान प्राप्त करने वाले एक दंपति ने अपने स्वस्थ शिशु के साथ विश्व आईवीएफ दिवस का केक काटा। दंपति ने वर्षों के संघर्ष के बाद माता-पिता बनने की अपनी यात्रा साझा करते हुए आशीर्वाद हॉस्पिटल की आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. अंजू कनौजिया एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. अंजू कनौजिया ने कहा कि आईवीएफ केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि उन दंपतियों के लिए नई उम्मीद है जो संतान सुख से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, सही परामर्श और आधुनिक उपचार के माध्यम से अधिकांश निःसंतान दंपतियों का माता-पिता बनने का सपना पूरा किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बांझपन को सामाजिक कलंक न मानकर एक उपचार योग्य चिकित्सकीय स्थिति के रूप में देखने की अपील की।
कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष बांझपन, जीवनशैली में सुधार और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। अंत में डॉ. विनोद कुमार ने अतिथियों, सफल आईवीएफ परिवारों, मीडिया प्रतिनिधियों और अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए जन-जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस दौरान मैनेजर गुंजन श्रीवास्तव, मो. अजहर सुनील कनौजिया, समाजसेवी आर डी चौधरी, छोटू, सुनील यादव, पिंटू, वीनू मिश्रा,प्रदीप कुमार, जे पी गौतम,राम सकल प्रजापति, कुलवंत कौर, प्रेम यादव सहित सभी हॉस्पिटल के स्टाफ मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न