मूल्यांकन में हुई धांधली की जांच के लिए शिक्षक संघ ने कुलपति को सौपा ज्ञापन

जीपीएफ कटौती को लागू कराए जाने पर दिया जोर

जौनपुर – वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय के स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ ने कुलपति को ज्ञापन दिया और कहा कि विगत वर्षों में हुई मूल्यांकन में धाधली की जांच कराई जाए और इसमें लिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाए । इसके अलावा जीपीएफ कटौती को अनिवार्य रूप से लागू कराए जाने पर जोर दिया।

बता दें कि स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ प्रभाकर सिंह, महामंत्री डॉ निलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने कुलपति प्रोफेसर वन्दना सिंह से मिले ,उन्हें ज्ञापन देते हुए कहा कि विगत वर्षों में जो भी मूल्यांकन में परीक्षक भुगतान को लेकर धाधली हुई है, उसकी पुनः जांच कराई जाए और इसमें जो भी कर्मचारी अधिकारी लिफ्त पाए जाएं उन्हें दंडित किया जाए ।

जिन महाविद्यालय में अनुमोदित प्राचार्य नहीं है उन्हें परीक्षा केंद्र न बनाया जाए और यदि प्राध्यापक भी अनुमोदित नहीं है तो उनका परीक्षा फॉर्म न जमा कराया है। जीपीएफ कटौती को अनिवार्य रूप से लागू कराया जाय। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा शिक्षकों की समस्याओं पर विश्वविद्यालय द्वारा सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

किसी भी शिक्षक के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। शिक्षकों ने परीक्षा एवं प्रयोगात्मक परीक्षा मूल्यांकन को समय से कराने के लिए परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह डिप्टी रजिस्टार अजीत प्रताप सिंह के प्रति आभार आभार जताया है और उन्हें माल्यार्पण को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ अमित कुमार सिंह डॉ दिलीप सिंह, डॉ राजू श्रीवास्तव डॉ सलीम खान ,डॉ पिंटू गुप्ता, डॉ ओम प्रकाश, डॉ आशा सिंह ,डॉ सविता यादव, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ बिंदु सिंह, डॉ सुधा सिंह, डॉ मंजू लता सिंह डॉ नीलम सिंह मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां