सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्वयं सेविकाओं ने पुलिस को भी सिखाया यातायात के नियम

बदलापुर जौनपुर- राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन ब्रह्मलीन श्री पुजारी महाराज पी जी कालेज तियरा बदलापुर जौनपुर के स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा रविवार को सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर रतासी चौराहे पर यात्रा के दौरान बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों को जागरूक किया गया

। लोगों को उनके जीवन का महत्व समझाया। जागरूकता के दौरान चौराहे पर यू पी डायल 112 की गाड़ी आते देख स्वयं सेविकाओं ने जब उनको रोका तो देखा कि वो भी बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहे थे तो स्वयं सेविकाओं ने उनको भी यातायात के नियम को बताते हुए सीटबेल्ट लगाने के लिए कहा और उनको सीटबेल्ट लगवाया।

स्वयं सेविकाओं ने यातायात जन-जागरूकता अभियान के तहत लोगों को बताया कि आज की दुनिया में सड़क और परिवहन प्रत्येक जीवन का अभिन्न अंग है। प्रत्येक वर्ष सड़क दुघर्टना में लाखों लोगों की मौत और करोड़ों लोग घायल हो जाते हैं। स्वयं सेविकाओं ने बताया कि हर वर्ष भारत में ही अस्सी हजार लोग सड़क दुघर्टना में मारे जाते हैं।

जो पूरी दुनिया में होने वाली कुल मृत्यु का पन्द्रह प्रतिशत है। अधिकांश दुर्घटनाओं में चालक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक दिव्य प्रकाश सिंह, सुरेश रजक,कुंवर दूबे, प्रियंका तिवारी ,श्रद्धा यादव , शैलजा गौतम ,कंचन पाल ,शिवांगी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह