मैनकाइंड फार्मा ने बालिकाओं एवं छात्राओं को जागरूक करने की चलायी मुहिम


जौनपुर। नगर के कन्हईपुर में स्थित गुलाबी देवी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में   मैनकाइंड फार्मा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ। इस अभियान में डॉ. शैली निगम (हिमानी हॉस्पिटल) ने लड़कियों को किशोरावस्था में उनमें होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों के बारे में जानकारी दिया। साथ ही उन्होंने लड़कियों को सही खान-पान और मासिक धर्म के बारे में भी बताया।

जैसे मासिक धर्म के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। स्वच्छता बनाए रखना, उनके स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है और मासिक धर्म से जुड़े मिथकों और गलतफहमियों से दूर रहने की सलाह भी दिया। साथ ही डॉ. शैली निगम ने सभी को स्वास्थ्य का महत्व समझाते हुये आग्रह किया कि किसी भी तरह की दिक्कत या परेशानी होने पर उन्हें अपने नजदीकी डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिये। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान