युवा वैज्ञानिक डा. आशुतोष मौर्य अमेरिका में बजायेंगे जौनपुर का डंका हीरसिंक स्कूल ऑफ मेडिसिन में हुई नियुक्ति, परिवार में छायी खुशी


जौनपुर, बुन्देलखण्ड, केरल के बाद अब अमेरिका में बिखेरेंगे जलवा
चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी डॉ. आशुतोष मौर्य ने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल करके जनपद का नाम अन्तरराष्ट्रीय पटल पर गौरवपूर्वक अंकित किया है। उन्हें अमेरिका के हीरसिंक स्कूल ऑफ मेडिसिन, यूनिवर्सिटी ऑफ अलबामा, बर्मिंघम में पोस्टडॉक्टोरल रिसर्चर के रूप में नियुक्त किया गया है।


डॉ. आशुतोष, डॉ. लालजी मौर्य एवं मान्ती मौर्य के सुपुत्र हैं जिनकी शिक्षा की नींव जौनपुर में पड़ी जिसके बाद उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी में स्नातक की डिग्री प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय से जीनोमिक विज्ञान में एम.एससी. किया जहाँ वे विश्वविद्यालय के शीर्ष 5 छात्रों में शामिल रहे। उन्होंने पीएचडी केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के जैव रसायन विभाग से कैंसर बायोलॉजी विषय में पूर्ण की जिसमें उनका शोध लीवर कैंसर पर केंद्रित था। उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों को ICMR, UGC, KSCSTE जैसी भारत सरकार की प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थाओं से प्रतिस्पर्धात्मक फेलोशिप प्राप्त हुईं।


डॉ. आशुतोष न केवल एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक हैं, बल्कि एक सक्रिय छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी रहे हैं। वे वर्ष 2012 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सक्रिय रूप से जुड़े हैं।

अध्ययन के दौरान वे विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये और बाद में एबीवीपी की केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्य किये।

कोविड-19 महामारी के समय वे केरल सरकार द्वारा नियुक्त अनुसंधान अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे जिस पर महामारी प्रबन्धन में उनकी भूमिका के लिये उन्हें राज्य सरकार द्वारा विशेष सम्मान से नवाज़ा गया। उन्होंने अपनी उपलब्धियां अपने माता-पिता, परिवार, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों को समर्पित करते हुये सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां