युवा व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष बनाये गये सन्तोष अग्रहरि


शिशिर गुप्ता को दी गयी महामंत्री की जिम्मेदारी
जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर की बैठक सुतहट्टी बाजार स्थित कैम्प कार्यालय पर पूर्व चेयरमैन जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में हुई। कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द स्वरूप मिश्रा द्वारा पूर्व सदस्य जिला पंचायत, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष एवं युवा जिलाध्यक्ष रहे सन्तोष अग्रहरि को प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष पद द्वारा सुशोभित किए जाने पर प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए माल्यार्पण कर बधाई दिया गया।


बैठक में प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श कर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने लखौवां बाजार निवासी फार्मेसी कालेज प्रबन्धक सन्तोष अग्रहरि को युवा जिलाध्यक्ष तथा मछलीशहर निवासी शिशिर गुप्ता को जिला महामंत्री पद पर घोषित करते हुए एक सप्ताह में कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्देशित किया।

इसी क्रम में दीपक गुप्ता को युवा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। स्वीकृति उद्बोधन में नवनियुक्त जिला युवा अध्यक्ष व महामंत्री ने जिला नेतृत्व की प्रति आभार व्यक्त करते हुये जिम्मेदारीपूर्वक अपने दायित्व के निर्वहन हेतु संकल्प व्यक्त किया।


सम्मानित करने एवं बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र प्रसाद सोनकर, जिला संरक्षक राजदेव यादव, महामंत्री रामकुमार साहू, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, नगर महामंत्रीद्वय मुन्ना लाल अग्रहरि, मनोज साहू, लायंस क्लब जौनपुर के अध्यक्ष संजय केडिया, चेतन टंडन, आशीष गौतम, अभिषेक गोल्डी, मनोज सोनकर आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान युवा जिलाध्यक्ष, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष सन्तोष अग्रहरि ने किया। अन्त में चेतन टंडन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न