स्प्रिंकलर से सिंचाई, किसानो के लिए हो रही वरदान साबित

जौनपुर – जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि “पर ड्राप मोर काप” योजनान्तर्गत विकास खण्ड बक्शा एवं बदलापुर में अवधेश उपाध्याय ग्राम दुधौड़ा केला में लगे ड्रिप, पवन कुमार पाण्डेय ग्राम मछलीगांव विकासखंड बदलापुर के गेहूं में लगे मिनी स्प्रिंकलर, राकेश कुमार सिंह ग्राम तरसड़ा विकास खण्ड बक्शा गेहूँ में लगे मिनी स्प्रिंकलर, एंव जंगबहादुर सिंह ग्राम नरी विकासखण्ड बक्शा गेहूं में लगे मिनी स्प्रिंकलर का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कृषक पवन कुमार पाण्डेय द्वारा मिनी स्प्रिंकलर पद्धति से गेहूँ में, सिचाई एवं उर्वरक नैनो यूरिया का इस्तेमाल वेन्चुरी के माध्यम से करके लेबर एवं पानी की बचत कर अच्छी खेती का उदाहरण पेश कर रहे है।


वहीं विकासखंड बक्शा के कृषक जंग बहादुर सिह ग्राम नरी बक्शा में स्प्रिंकलर पद्धति द्वारा गेहूँ की सिचाई की जा रही है। उनके द्वारा बताया गया कि गेहूँ की बाले लम्बी और पौधे स्वस्थ है। स्प्रिंकलर की अपेक्षा पलड इरीगेशन से सिंचाई से बाली छोटी और पौध भी उतने विकासित नही हुये है। प्रगतिशील कृषक का कहना है कि स्प्रिंकलर पद्धति से सिचाई करने पर पानी व लेबर की बचत होती है, खाद एवं दवा हम लोग वेन्चुरी के माध्यम से डाल सकते है और फसल की अच्छी उपज भी अधिक ले सकते है, जिससे कृषक की आय दुगनी करने में मदद मिलती है। जो कृषक बन्धु स्प्रिंकलर पद्धति की स्थापना करवाना चाहते है।

वे किसी भी कार्य दिवस मे जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय मे आधार, खतौनी, फोटो व बैंक पासबुक फोटोकापी के साथ सम्पर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न