यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 को लेकर प्रशासन सतर्क

यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 को लेकर प्रशासन सतर्क

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा व प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न

जौनपुर

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में संगोष्ठी भवन, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि परिषद के निर्देशानुसार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक संचालित की जाएगी।

जनपद में कुल 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 77,042 तथा इंटरमीडिएट में 77,080 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षा की सुचारु व्यवस्था के लिए 6 जोनल मजिस्ट्रेट, 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 206 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही रिजर्व अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी समस्या की स्थिति में कंट्रोल रूम नंबर 7905471191 व 9451962481 पर संपर्क किया जा सकता है।


डीएम ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने, परीक्षा केंद्रों का नियमित पर्यवेक्षण करने और सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा प्रबंध और सतत मॉनिटरिंग अनिवार्य रूप से की जाए। सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्रों पर समय से उपस्थित रहकर नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करेंगे।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराई जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए ओ-लेवल व सीसीसी प्रशिक्षण का सुनहरा मौका, 20 मई से करें आवेदन

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए संचालित ‘ओ-लेवल’ एवं ‘सीसीसी’ (CCC)…

    Continue reading
    चौकियां धाम में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़, लगीं कतारें पुरूषोत्तम मास लगने से पहले विवाह एवं मुंडन संस्कार कराने वालों की दिखी भारी भीड़

    चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में शुक्रवार को भक्तों की भारी भीड़ रही। प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए ओ-लेवल व सीसीसी प्रशिक्षण का सुनहरा मौका, 20 मई से करें आवेदन

    चौकियां धाम में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़, लगीं कतारें पुरूषोत्तम मास लगने से पहले विवाह एवं मुंडन संस्कार कराने वालों की दिखी भारी भीड़

    मानवीय संवेदना की मिसाल बने अवनीश वर्मा और गोलू यादव

    सई नदी में नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत

    NEET (UG) 2026 पुनः परीक्षा 21 जून को होगी आयोजित

    आर. एन. टैगोर स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, छात्रों ने बढ़ाया मान