रक्तदान से किसी की बच सकती है जिंदगी


अभ्युदय सेवा समिति, देवदूत हेल्पिंग हैंड्स, बी काइंड इंडिया, सनातन ब्रह्म समाज के तत्वावधान में 83 लोगों ने किया रक्तदान
फूलपुर, वाराणसी— अभ्युदय सेवा समिति, देवदूत हेल्पिंग हैंडस, बी काइंड इंडिया, सनातन ब्रह्म समाज के तत्वावधान में रविवार को अनमोल पालीक्लिनिक हॉस्पिटल पर महारक्तदान कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें की रक्तवीरों में भारी उत्साह देखने को मिला। जौनपुर, आजमगढ़, शाहगंज, बनारस के 83 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सदस्य दुर्गेश सिंह ने कहा कि ब्लड डोनेट करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। आपकी ओर से दिए गए रक्त से किसी का परिवार बच सकता है। यह बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप के पिंडरा डिप्टी कलेक्टर प्रतिभा मिश्रा ने रक्तवीरों को लैपटॉप बैग व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह थे। शिविर में बलवंत सिंह, रमेश सिंह रामा, गौरव कुमार सिंह ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ0 रंगनाथ दुबे, बी काइंड इंडिया के संस्थापक नारायण सिंह, सनातन ब्रह्म समाज के संस्थापक विपिन पाण्डेय, तहसीलदार विकास कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव, विशाल गुप्ता, अनुपम सिंह, अमिताभ दुबे, सुनील पाल, मनोज सिंह, गौरव पाण्डेय, नीरज महेश्वरी, शाहिद शेख, प्रभात सिंह, बीएचयू ब्लड बैंक के आशुतोष सिंह आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान