राजकीय आई०टी०आई० में 17 जनवरी 2025 को रोजगार मेला का आयोजन

जौनपुर 15 जनवरी 2025 (सू०वि०)- शासन की मंशा एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ०प्र० के निर्देश के कम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर कैम्पस जौनपुर में 17 जनवरी 2025 को प्रातः 10:00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न निजी क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है, रोजगार मेलें में प्रतिभागी अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यताः- हाईस्कूल, इण्टर, आई०टी० आई० एवं स्नातक उत्तीर्ण एवं आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को भर्ती करेंगी।
रोजगार मेलें में अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति आई०डी०प्रुफ सहित एवं वेब पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण उपरांत आवेदन करते हुए, रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें। उक्त पोर्टल के माध्यम से नर्सिंग में डिप्लोमाधारी एवं वैध पासपोर्ट धारक पुरुष एवं महिलाएँ इजरायल, जर्मनी व जापान के लिए पंजीकरण कर नर्सिंग कैरियर गिवर के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है।
पंजीकरण हेतु वेब पोर्टल – https:// rojgaarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है, अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading
    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित