शक्तिपीठ माता चौकियां धाम का तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव 23 जनवरी से


चौकियां धाम, जौनपुर। देश की प्रसिद्ध मंदिरों में से एक सिद्धपीठ मां शीतला चौकियां धाम का वार्षिक शृंगार महोत्सव 23, 24 एवं 25 जनवरी को होगा जहां लाखों भक्त दर्शन करेंगे। प्रातः 5 बजे मंदिर खुलने से रात्रि 9 बजे तक दर्शन पूजन श्रद्धालु कर सकेंगे। शृंगार महोत्सव का उद्घाटन 23 जनवरी को शाम 6 बजे होगा। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र, पुलिस अधिकारी डॉ कौश्तुभ सहित तमाम लोग दर्शन करने आयेंगे। समस्त कार्यक्रम का आयोजन श्री शीतला जी मंदिर समिति ट्रस्ट करेगा। महोत्सव के बाबत मंदिर शृंगार, सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, प्रसाद, भंडारा आदि शामिल है। महोत्सव में प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव सहित प्रदेश के कई मंत्री एवं अधिकारी आयेंगे। चौकियां मंदिर के मंहत विवेकानन्द पण्डा ने बताया कि कोलकाता के अच्छे कारीगरों द्वारा दिव्य शृंगार सजावट किया जायेगा। महोत्सव का सारा खर्च श्री शीतला जी मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा वजन किया जायेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास पण्डा, प्रबन्धक अजय पण्डा, पुजारी लल्लन पण्डा आदि ने समस्त भक्तों से उपरोक्त तीन दिवसीय महोत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है।
001

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न