राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के की गई बैठक

, जौनपुर —- अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डॉ0 बबीता सिंह चौहान जी द्वारा विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
अध्यक्ष द्वारा संबंधित अधिकारियों से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
अध्यक्ष द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक से महिला उत्पीड़न संबंधी प्राप्त शिकायतों, महिला उत्पीड़न रोकने को लेकर की जा रही कार्यवाही, आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि तहसील स्तर पर चौपाल लगाकर भी लोगों को जागरूक किया जाए।


जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि निराश्रित महिलाओं को पेंशन, बाल स्वराज योजना, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना सहित अन्य योजनाओं से पात्रों को आच्छादित किया जा रहा है।
समाज कल्याण अधिकारी से छात्रवृत्ति योजना, सामूहिक विवाह, पेंशन योजना, अभ्युदय योजना आदि के संबंध में जानकारी ली गई।


बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा में डीबीटी योजना, कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालयों की स्थिति, निःशुल्क यूनिफार्म, जीवन कौशल विकास योजना, शौचालयों की स्थिति आदि के संबंध में जानकारी ली गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी से मातृ वंदन योजना, आंगनवाड़ी केंद्रों, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संबंधित योजनाओं आदि के संबंध में जानकारी ली गई।
उपायुक्त एनआरएलएम से महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मातृ वंदन योजना, ग्राम परिवार पोषण दिवस, आयुष्मान कार्ड आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए चौपाल लगाकर पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारीगण से कहा कि वंचितों को लाभ दिलाने का माध्यम आप हैं, इसलिए आप अपने दायित्व का निर्वहन करे तथा सभी वंचित पात्र और असहायों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करे।
इसके पश्चात उन्होंने महिला उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई की। इस दौरान करीब 12 प्रकरण मा0 अध्यक्ष जी के समक्ष आए जिसका जनसुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती गीता बिंद जी, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां