राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को जिला जज ने किया रवाना


जौनपुर – राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जनपद न्यायाधीश ने प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक प्रशांत सिंह ने बताया कि जिला प्राधिकरण राष्ट्रीय, विधिक नई दिल्ली एवं राज्य प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण के निर्देशन में 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु यूनियन बैंक आफ इण्डिया की ओर से प्रचार वाहनों को जनपद न्यायाधीश अनिल वर्मा-प्रथम ने जनपद न्यायालय परिसर में हरी झण्डी दिखाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिये रवाना किया।

साथ ही बताया कि प्रचार वाहन द्वारा तहसीलों सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनता को जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, लोक अदालत रणजीत कुमार, अपर जिला जज/सचिव पूर्णकालिक जिला प्राधिकरण प्रशांत सिंह सहित तमाम न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, बैंक अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख लगाने से बवाल, डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

    डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख लगाने से बवाल, डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन –अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा से…

    Continue reading
    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख लगाने से बवाल, डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम