रेलवे फाटक पर ट्रक खड़ा करके चालक हुआ फरार, 2 घंटे तक लग रहा भीषण जाम। सुरक्षा व्यवस्था नदारत।

जौनपुर वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर स्थित जगदीशपुर रेलवे फाटक पर शुक्रवार को आवश्यकता से अधिक सामान लादकर ट्रक रेलवे सुरक्षा पिलर को न पार करने की स्थिति में फस गया। कुछ नहीं समझ में आया तो ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। 2 घंटे जाम लगा रहा। सुरक्षा व्यवस्था नदारत रही। स्थानीय लोगों की मदद से 2 घंटे बाद ट्रक को किसी तरीके से बैक करके किनारे लगाया गया तब जाकर यातायात चालू हुआ ।

शुक्रवार को सुबह करीब 10:00 बजे वाराणसी से कॉटन लादकर ट्रक जगदीशपुर रेलवे फाटक पर पहुंचा। रेलवे फाटक से पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाए गए पिलर से ट्रक की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से ड्राइवर ट्रक को वहीं पर रोक दिया। ट्रक के पीछे वाहन लंबी कतार लगी हुई थी।

ट्रक ड्राइवर का दिमाग कुछ नहीं काम किया तो ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। 2 घंटे तक जाम लग रहा। लाइन बाजार तथा जफराबाद थाना क्षेत्र का सरहद, उक्त रेलवे फाटक पर कोई भी सुरक्षा कर्मी या पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।

दोनों तरफ से अनियमित गाड़ियां खड़ी हो गई। राहगीर तिलमिलाने लगे। ऐसे में कुछ स्थानीय लोग तथा एक ड्राइवर की मदद से ट्रक को पीछे किनारे कराया गया। ट्रक किनारे लगने के लगभग आधे घंटे बाद आवागमन सुचार रूप से शुरू हुआ। लगभग ढाई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सब कुछ समाप्त होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल से एक कांस्टेबल मौके पर पहुंचा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां