विशिष्ट उत्पाद की जीआई टैग कराएनवाचार वाले उत्पाद को क्रियाशील कराए अधिकारी


जौनपुर 03 जनवरी, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) की जिला प्रबंधन/परियोजना प्रबंधन समिति की बैठक की गई जिसमें जिलाधिकारी द्वारा नवाचार वाले उत्पादों को क्रियाशील कराकर विशिष्ट उत्पाद की जीआई टैग कराने के लिए उप कृषि निदेशक को निर्देश दिया गया। किसानों से सरसों तेल मिल, मक्का प्रोसेसिंग यूनिट, दुग्ध उत्पाद की यूनिट लगाने हेतु डीपीआर तैयार कर समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का सुझाव दिए गए ताकि बैको से ऋण स्वीकृत कराकर जिले के कृषकों को लाभान्वित कराया जा सके, उन्होंने कहा कि जब तक किसानों के उत्पादों का मूल्य सम्बर्धन यदा सफाई, ग्रेडिंग, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, भंडारण एवं विपड़न की उचित व्यवस्था नही होगी, तबतक उचित मूल्य नहीं प्राप्त हो सकता है।
             मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम ने कहा कि किसान संभावनाएं तलाश कर कृषि अवसंरचना फण्ड (एआईएफ) से सब्सिडी प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते है।
             उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि एफपीओ को हर वर्ष कम्पनी एक्ट के तहत कंप्लायंस को फॉलो करना पड़ता है। किसी भी योजना से लाभ लेने के लिए सरकार की वेबसाइट एफपीओ शक्ति पोर्टल पर सक्रिय होना जरूरी होता है, बैलेन्स सीट एवं शेयर होल्डर आवंटन सीट सहित 21 पैरामीटर अपडेट्स कर ग्रेडिंग कराना होता है। कंप्लायंस पूर्ण न करने पर आर्थिक दण्ड का भुगतान करना पड़ता है, उन्होंने समिति को अवगत कराते हुए बताया कि सूचित करने पर भी कुल 61 एफपीओ में से वर्तमान सत्र में मात्र 11 एफपीओ ही अपनी ग्रेडिंग कराए है। टेक्निकल टीम द्वारा ग्रेडिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी से किसानों को प्रशिक्षित किया गया।
               इस मौके पर उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, डीडीएम नावार्ड लल्लन कुमार, मंडी सचिव ध्रुव कुमार समित के सदस्य सहित एफपीओ के सीईओ, डायरेक्टर आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान