शहर के राजा श्री कृष्ण दत्त महाविद्यालय एवं इंडियन रेडक्रास सोसायटी जौनपुर के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह ने किया

जौनपुर— शहर के आर0 एस0 के0 डी0 महाविद्यालय एव इन्डियन रेडक्रास सोसाइटी जौनपुर के तत्वाधान मे आज रक्तदान शिविर में डॉ0 लक्ष्मी सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने में सुखद अनुभूति का एहसास होता है। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें, रक्तदान करने से नुकसान नहीं होते हैं बल्कि लाभ ही होते हैं।

रक्तदान से अधिक से अधिक जरूरतमंदों की मदद होती है इसलिए रक्तदान अवश्य करें। शिविर में प्राचार्य डॉ शम्भू राम ने कहा कि रक्तदान का महत्व तब समझ में आता है जब दुर्घटना हो जाती है और ब्लड की आवश्यकता होती है इसलिए सभी लोग अधिक से अधिक रक्तदान करें।
डॉ 0 मनोज वत्स ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही है एक व्यक्ति के रक्त देने से चार लोगों को फायदा हो सकता है। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नही होती है स्वस्थ व्यक्ति हर 4 महीने में रक्त दे सकता है। इस अवसर पर कुल 25 यूनिट रक्तदान किया गया। इस रक्तदान शिविर में डॉ0 विजय प्रताप तिवारी , डॉ0 लाल साहब यादव,डॉ0 आशीष शुक्ला,डॉ0 धर्मवीर सिंह डॉ0 मनोज तिवारी ,अखिलेश गौतम, डॉ0 संतोष पांडेय ,डॉ मनोज पाठक ,डा. के. के. पांडेय , अरुण सिंह शालिनी मौर्य, संतोष शुक्ला, आदि ने रक्तदान के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां