शारदीय नवरात्र: 9वें दिन सिद्धिदात्री स्वरूप में भक्तों ने किया दर्शन—पूजन


हवन-पूजन के साथ नवरात्र का हुआ समापन
चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित मां शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्रि के नवमी तिथि पर माता रानी का मां सिद्धिदात्री माता के स्वरूप में भक्तों ने दर्शन—पूजन किया। नवरात्रि के 9वें दिन माता दुर्गा का नौवां स्वरूप मां सिद्धिदात्री का है। इस दिन सिद्धिदात्री माता पूजा की जाती है। माता दुर्गा का यह स्वरूप सिद्ध और मोक्ष देने वाला है, इसलिये माता को मां सिद्धिदात्री कहा जाता है। इनकी पूजा अर्चना करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। नवें दिन की पूजा में माता को पुरी, चने और हलवे का भोग लगाया जाता है और यह भोग कन्याओं को भी दिया जाता है। इस दिन कन्या पूजन किया जाता है। इसे करने से ही मां के नौ दिनों की पूजा पूरी होती है।
इसी क्रम में शीतला चौकियां धाम में प्रातःकाल 4 चजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार करके मंदिर के महंत विवेकानन्द पण्डा ने आरती—पूजन किया। मन्दिर खुलने के पूर्व ब्रम्ह मुहुर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लग गयी। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन—पूजन, माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण मनमोहक एवं भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े दर्शनार्थी दर्शन—पूजन करते नजर आये। वहीं पूर्वांचल के कोने—कोने से आये श्रद्धालु मुंडन संस्कार, कड़ाही पूजन करके परिवार समेत मां के चरणों में मत्था टेके और सुख, शांति, समृद्धि, धन, यश, वैभव की कामना किये। दूर—दराज से आने वाले भक्तों का तांता देर रात तक लगा रहा।
वहीं दर्शन—पूजन करने के पश्चात दर्शनार्थी पवित्र कुण्ड के बगल में स्थित कालभैरव नाथ मन्दिर मां काली मंदिर में भी दर्शन—पूजन किये। व्रती महिलाओं ने धूमधाम से नव कन्या पूजन किया। हवन पूजन के पश्चात शारदीय नवरात्र का समापन हो गया। उधर सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर क्षेत्र में शीतला चौकियां पुलिस चौकी प्रभारी ईश चन्द यादव अपने सहयोगियों के साथ लगे रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां