शासन के निर्देश पर जौनपुर में मना भामा शाह का जन्मदिवस


पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, नीलेश जायसवाल, विमल गुप्ता सहित तमाम व्यापारी किये गये सम्मानित
जौनपुर। शासन के निर्देशानुसार दानवीर भामा शाह के जन्मदिवस पर शनिवार को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाये जाने के क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी रविन्द्र माँदड़ के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में व्यापारी कल्याण दिवस समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसके बाद दानवीर भामा शाह के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पी०पी०टी० का प्रदर्शन किया गया जिसमें राज्य कर विभाग जौनपुर के साथ संस्कृति विभाग, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, एम०एस०एम०ई० विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, कृषि विभाग ने स्टॉल लगाकर विभाग की योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुये बुकलेट आदि का वितरण किया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने दानवीर भामा शाह के विचारों एवं उनके जीवनी के विषय के बारे में अवगत कराते हुए भारत के इतिहास में उनके योगदान के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही कहा कि जनपद में उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर व्यापारी बन्धु किसी भी समय अपने समस्याओं से अवगत करा सकते है। जनपद के अनेक व्यापारियों ने जनपद के चौराहों के सुन्दरीकरण करने में अपना सहयोग प्रदान किया है जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में राज्य कर विभाग द्वारा जी०एस०टी० में पंजीकृत तथा जनपद स्तर पर सर्वाधिक कर जमा करने वाले व्यापारी रमेश सिंह, मनोज अग्रहरि, दिनेश टण्डन आदि को भामा शाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही दिवाकर पाठक, अशोक शुक्ला, अरूण सिंह, दिलीप खूंटिया, सुरेश जायसवाल, नीलेश जायसवाल, विमल गुप्ता आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जी0बी0सी0 4.0 में प्रतिभाग करने वाले निवेशकों सर्वेश, पंकज मिश्रा, टीएन यादव, गुलाब चन्द्र पाडेंय, विनय मौर्या, सुधांशु गुप्ता, शिवाजी सिंह, खुशबू सिंह, साधना त्रिपाठी, नरेन्द्र शुक्ला, दिग्विजय, जीत बहादुर पटेल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्कृति विभाग से पंजीकृत दल राहुल पाठक, सोनम सरोज एण्ड पार्टी, अशोक यादव एण्ड पार्टी द्वारा लोक गीत के माध्यम से भामा शाह के जीवन चरित्र प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपायुक्त राज्य कर सुरेन्द्र कैथल, उपायुक्त राज्य कर अशोक सिंह, उपायुक्त राज्यकर कमलेश पाण्डेय, सहायक आयुक्त सर्वेश चन्द्र श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त सन्तोष तिवारी, सहायक आयुक्त राहुल राय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां