शिक्षक परवेज पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक


बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना खेत्र के कुल्हनामऊ में स्थित हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल सामने सनबीम स्कूल के अध्यापक परवेज अहमद सिद्दीकी स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने बाइक से घर जा रहे थे तभी कुछ अज्ञात लोगों ने इसी बीच दो बाइक पर सवार होकर पर हमला कर दिया। बता दें कि बदमाशों ने हमला करके उनको बुरी तरह जख्मी कर दिया।

उसी समय पीछे से आ रहे तमाम शिक्षक एवं शिक्षिका परवेज़ जी को घायल स्थिति में देखकर उनका बचाव करने हेतु सबसे पहले शिवाय अस्पताल नईगंज ले गये जहां उनकी हालत बहुत गम्भीर बतायी गयी। मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल मोनिका सिंह, डायरेक्टर शोभा सिंह एवं जफराबाद के पूर्व विधायक डा. हरेन्द्र सिंह पहुंचकर घायल का उपचार कराये। बता दें कि उपचार के दौरान जो भी हॉस्पिटल का खर्चा आया है, वह सब स्कूल का मैनेजमेंट दे रही है।

घटना की जानकारी बक्शा थाना अन्तर्गत विद्यालय परिवार के लोगों ने दिया। इस मौके पर रंजीत साहू, हनुमत तिवारी, अंशुमान रतन सिंह, विशाल सेठ, अखिलेश यादव, अनीत श्रीवास्तव, वसीम अहमद, शकील, सफ़ीक़ विकास सिंह, विश्वनाथ राय, संदीप, ईशान, जैस्मीन, फातिमा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान