श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कृपाशंकर सिंह ने किया पौधरोपण

एक पेड़ मां के नाम सिर्फ पर्यावरणीय पहल नहीं, भावनात्मक जिम्मेदारी:ओमप्रकाश सिंह

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आम का पौधा रोपित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जौनपुर। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर रविवार को जौनपुर विधानसभा के जौनपुर दक्षिणी वार्ड में एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए जो बलिदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आज विशेष पौधरोपण हुआ आने वाली पीढ़ियों को यह कार्यक्रम हरियाली का संदेश देने के साथ देशभक्तों के बलिदान की याद दिलाएगी। पौधरोपण सभी का सामाजिक दायित्व है। भविष्य की सुरक्षा के लिए सभी कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल की अपील की।

ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम सिर्फ पर्यावरणीय पहल नहीं, भावनात्मक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में जुड़ने की अपील की।

जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने भी एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपित किया। इस पावन अवसर को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया।

पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि‘एक पेड़ माँ के नाम’ सिर्फ एक पर्यावरणीय अभियान नहीं, यह भावनात्मक और नैतिक जिम्मेदारी है। हमें न केवल पौधे लगाने हैं, बल्कि उन्हें संरक्षित भी करना है

इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, भाजपा महामंत्री सुशील मिश्र, भाजपा नेता विवेक सिंह राजा,डॉ अंजना सिंह,रत्नाकर सिंह,डॉ प्रदीप तिवारी,अजित सिंह,धर्मेन्द्र यादव,शशि प्रकाश सिंह,श्यामराज सिंहपूर्व पुलिस अधीक्षक राममोहन सिंह,कृषि वैज्ञानिक रवि गोपाल सिंह,मुन्ना सिंह,राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद, राहुल पवन,पंकज गुप्ता, सहित आदि लोग रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां