श्री दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा सद्भावना पल के पास बने विसर्जन घाट पर 300 मा दुर्गा जी की प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन

जौनपुर – जिला मुख्यालय पर दशहरा के उपरांत मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार रात से शुरू होकर लगातार दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के तत्वाधान में लगभग 300 सौ प्रतिमाओं का विसर्जन नगर के सद्भावना पुल पर बनाए गए विसर्जन कुंड में किया गया। देर रात प्रतिभाओं की विसर्जन से पहले जिलाधिकारी डा 0दिनेश चंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा सिटी इंद्र नंदन सिंह सिटी मजिस्ट्रेट अध्यक्ष मनीष देव महासचिव ने अहियापुर मोड़ से मां की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना करने के उपरांत हरी झंडी दिखाकर नारियल फोड़ते हुए शुभारंभ किया। तदुपरांत आहिया पुर मोड़ से मूर्तियों को ले जाने का सिलसिला जारी हुआ जो दोपहर तक जारी रहा। रविवार सुबह जिले की बड़ी महारानी के रूप में विख्यात गौशाला की मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन से पहले जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक वअन्य अधिकारियों ने अक्षत फूल देकर मां को अंतिम विदाई दिया। इस दौरान विसर्जन कुंड के साथ-साथ सद्भावना पुल से इस विहंगम अदृश्य को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग सुबह तक डटे रहे।

विसर्जन की दौरान महासमिति की अध्यक्ष मनीष देव मंगल महासचिव मनीष गुप्ता व विसर्जन प्रभारी सहित समस्त पदाधिकारी सदस्य पूरी रात मां की मूर्तियों का विसर्जन कराया।
पूरे मेले में कहीं कोई हादसा ना हो इसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना रहा शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पूरा शहर पुलिस का भ्रमण लगातार चला रहा। साथ ही साथ मिला को सकुशल संपन्न करने के लिए पीएसी बल का भी प्रयोग किया गया और जगह-जगह टुकड़िया तैनात की गई थी। जगह-जगह लंगरों पर भी लोगों को प्रसाद का वितरण किया जाता रहा। विभिन्न सामाजिक असुरक्षित संगठनों द्वारा मेले में आने जाने वालों को हलवा पूरी चाय वह अन्य प्रसाद का वितरण किया जा रहा साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक मोबाइल सचल दस्ता भी लगातार मेले में भ्रमण करता रहा कहीं किसी की तबीयत खराब होने पर उसे तुरंत उपचार दिया जा सके इसके लिए भी जिला प्रशासन द्वारा महासमिति की मांग पर व्यवस्था की गई थी।
पूरे मेला परिसर को महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव मंगल महासचिव मनीष गुप्ता विसर्जन प्रभारी आदि लोग लगातार चक्रमण कर मूर्तियों को लाइन में लगवा कर विसर्जन करवाने का काम किया। इस दौरान पूरे मेला परिसर को संचालित करने के लिए श्री दुर्गा पूजा महासमिति के समस्त पदाधिकारी व सदस्य पूरी तनमाता के साथ अपने-अपने पॉइंट पर खड़े होकर लगातार मूर्तियों को विसर्जन करवाने में सहयोग को प्रदान करते रहे। जिला प्रशासन व पुलिस से प्रशासन और नगर पालिका परिषद द्वारा मेले को संपन्न कराने में पूरा सही होगा प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से इंद्रभान सिंह हिंदू सोमनाथ आर्य चंद्र प्रताप सोनी विंध्याचल सिंह श्रीकांत माहेश्वरी संतोष सिंह निखिलेश सिंह राधे कृष्ण ओझा उमेश चंद्र श्रीवास्तव शशांक सिंह रानू मोतीलाल यादव विजय सिंह बागी अनिल अस्थान महेंद्रदेव विक्रम अरविंद अरविंद बैंकर विनोद कुमार यादव घनश्याम साहू अनिल साहू लालचंद निषाद विनय बरोतिया नीरज सिंह अतुल सिंह मुन्ना अतुल प्रताप सिंह विवेक सिंह राम प्रकाश यादव राहुल पाठक गौरव श्रीवास्तव महेश जायसवाल गणेश साहू सुमित उपाध्याय रत्नेश सिंह राजन अग्रहरि विजय गुप्ता शैलेंद्र मिश्रा संतोष मौर्य चंद्रशेखर अमित गुप्ता धीरज जायसवाल संदीप जयसवाल डॉ नितीश कुमार आशीष त्रिपाठी राम रतन विश्वकर्मा चंदन यादव संजय विश्वकर्मा रवि शर्मा ज्ञानेंद्र दुबे करनविंद दीपक श्रीवास्तव मोहम्मद शाहिद सर्वेश यादव कृष्ण कुमार सोनी शुभम सोनी अमित सिंह महेंद्र अग्रहरि पंचम मौर्य प्रिंस तनेजा सहित समस्त कार्यकारिणी के लोग उपस्थित रहे। उक्त जानकारी महासमिति के मीडिया प्रभारी विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार द्वारा दिया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां