सड़क दुर्घटना के 62 मामलों का हुआ निस्तारणकहा गया— 3.97 करोड़ रूपये मिलेगी क्षतिपूर्ति


जौनपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल जज मनोज अग्रवाल द्वारा 62 मामलों का निस्तारण कराया गया जिसमें पीड़ित परिवारों को 3.97 करोड रुपए क्षतिपूर्ति मिलेगी। इसके पहले ट्रिब्यूनल जज श्री अग्रवाल ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। साथ ही कहा कि दुर्घटना में मृत परिजनों को जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति दिलवाना पुनीत कार्य है। इसी क्रम में अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य दुर्घटना में उजड़े परिवारों अधिकतम क्षतिपूर्ति दिलवाकर उनके जख्मों पर मरहम लगाना है। इस अवसर पर अधिवक्ता वीरेंद्र सिन्हा, कृपाशंकर श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, बिहारी लाल पटेल, राना प्रताप सिंह, प्रवीन मोहन श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, बृजेश निषाद, सूर्यमणि पांडेय, निलेश निषाद, अवधेश यादव, रविन्द्र विक्रम सिंह, अरविंद अग्रहरि, जेसी पांडेय, वीरेंद्र त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव, राज नारायण यादव, मोहसिन जमाल, सुधीर राय, सद्दाम, अरसलान, दीपक सहित तमाम लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading
    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित