ओवरब्रिज निर्माण शुरू कराने के लिये जफराबाद चेयरमैन ने सांसद को लिखा पत्र


जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत की चेयरमैन उम्मे रहिला ने जफराबाद क्रासिंग पर रूके ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराये जाने के सम्बन्ध में मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने ब्रिज निमार्ण कार्य शुरू न होने से क्षेत्रवासियों को होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया। बता दें कि एक साल पहले भाजपा के पूर्व सांसद बी.पी. सरोज के प्रयास से जफराबाद जंक्शन का विस्तार व सौन्दर्यीकरण तथा क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया था। स्टेशन निर्माण कार्य तो शुरू करा दिये गये हैं परन्तु बहुप्रतिक्षित ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया। इसको लेकर आम जनमानस में आवागमन की समस्या जस की तस बनी हुई है। घन्टों क्रासिंग बन्द रहने से आवगमन की समस्या जस की तस बनी हुई है। इसी के सम्बन्ध में नगर पंचायत जफराबाद की चेयरमैन उम्मे राहिला ने मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराया है। इस बाबत पूछे जाने पर सांसद मछ्लीशहर प्रिया सरोज ने बताया कि जानकारी हुई है। जल्द ही रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर इस समस्या से उन्हे अवगत कराऊंगी।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न