सड़क दुर्घटना में एक की हुई मौत एवं दूसरा घायल

कोल्ड स्टोर पर आलू लादने के लिये आये ट्रैक्टर बने दुर्घटना का कारण
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर हबीब हॉस्पिटल के सामने स्थित एकता कोल्ड स्टोर के पास ट्रैक्टर की जद में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उक्त कोल्ड स्टोर पर इस समय आलू की निकासी चल रही है जिसके चलते सड़क के किनारे रोजाना ट्रैक्टरों की लम्बी लाइन लगी रहती है जिससे हमेशा दुर्घटना होने का डर बना रहता है। उसी का खामियाजा एक व्यक्ति को अपनी जान से चुकाना पड़ा। रात्रि लगभग 8 बजे बारा कला निवासी मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद मोज्जम 20 वर्ष उक्त स्थान से आगे नायरा पट्रोल पम्प पर बाइक में पट्रोल डलाने जा रहा था कि चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। लोगों ने पास में स्थित अस्पताल में पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया, क्योंकि परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्यवाही से इनकार कर दिया। वहीं मनेछा गांव निवासी दिनेश यादव 43 वर्ष पुत्र दिवाकर यादव सोंधी से तेरहवी से वापस लौट रहे थे कि उक्त स्थान पर पीछे कर रहे ट्रैक्टर की चपेट मे आने से बुरी तरह से घायल हो गये जिनका उपचार चल रहा है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां