समाधान दिवस का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देश के क्रम में जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इसी क्रम में तहसील मछलीशहर के सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी ने जनसामान्य की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, पैमाइश, पथरगड्डी, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं।


सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कई प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।


जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत बढ़ी हुई इन्यूमरेशन अवधि 11 दिसंबर 2025 तक सभी लोगों से गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को देने की अपील की जिससे लोकतंत्र के महापर्व में सभी की सहभागिता सुनिश्चित कराई जा सके।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान