सीएमओ आफिस से डीएम आफिस तक पैदल मार्च करेंगे स्वास्थ्य कर्मी


महामारी में जनसेवा करने वाले ऐसे लोगों को निकाला जा रहा बाहर
जौनपुर। कोविड जैसे महामारी में अपने जान की परवाह बिना किये जनता को सेवा देने वालों को अब कष्ट होने लगा है, क्योंकि उनको अब विभाग से दूर किया जा रहा है। इसी को लेकर ऐसे लोग 29 जुलाई दिन सोमवार को प्रात: साढ़े 10 बजे से सीएमओ कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करके जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी मांग रखेंगे। बता दें कि ऐसे लोग डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, एलटी, ओटी, बीआईएस लैब के रूप में पिछले 4 साल से सीएमओ कार्यालय सहित प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर निरन्तर अपना योगदान दे रहे हैं। उपरोक्त पीड़ितों के अनुसार सीएमओ द्वारा हम सभी को लेटर जारी करके 31 जुलाई तक सेवा समाप्ति की घोषणा कर दी गयी है। वहीं उपरोक्त लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात किया गया तो उन्होंने अश्वासन दिया कि शीघ्र ही आप लोगों को एनएचएम में समायोजन कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान