सी. एम. ओ. ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

जौनपुर, – जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार द्वारा जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

        निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जय गोपालगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सक उपस्थित पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के समय सीएचओ उपस्थित मिले, जिनके द्वारा दो मरीजों का उपचार किया गया। एएनएम सेंटर पर कुल 14 प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध पाई गईं।




       इसके उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय धर्मेंद्र एवं स्वप्न उपस्थित पाए गए। चिकित्सक के संबंध में जानकारी लेने पर बताया गया कि वे अपनी इमरजेंसी ड्यूटी के कारण मुफ़्तीगंज गए हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि सभी कर्मचारी समय से उपस्थित रहकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। केंद्र पर साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।




      इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरकोनी का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अधीक्षक सहित सभी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित पाए गए। यहां अब तक कुल 30 जांच की जा चुकी थीं। दवाइयों की उपलब्धता पर्याप्त पाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संस्थान में प्रसव सेवाओं को बढ़ाए जाने तथा अनुपयोगी/निष्प्रयोज्य सामग्री को कंडम (निस्तारित) करने के निर्देश दिए गए।







       मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर समयबद्ध उपस्थिति, स्वच्छता, जांच एवं उपचार सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान